आज एक स्कूली वैन और पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसके चलते स्कूल वैन में बैठे करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के खेडली कस्बे के हिंडौन रोड चौराहे के पास आज एक स्कूली वैन और पिकअप में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वैन में बैठे करीब 7 स्कूली बच्चे गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल लोगों ने खेड़ली के चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार जारी है। स्कूल वैन कस्बे में संचालित हो रहे प्रगति उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। गौरतलब है कि यहां खेड़ली कस्बे में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों ने भी स्कूलों में लगे वाहनों के लिए बनाए गए नियमों को अनदेखा किया हुआ है।