फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरपा कोहरे का कहर, दो की मौत

Mon, 08 Jan 2018 02:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गए, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले के लाठी थाने के चांधन गांव के समीप एक बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक हनुमानाराम की मौका स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चांधन गांव के पास जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर ट्रैक्टर को पीछे से एक तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। मौका स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां भिड़े बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली

demo pic
सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर भी देर रात कोहरे के चलते भिंडा स्टैंड के पास बोलेरो कैंपर की आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो कैंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ मृतक युवक रामसिंह हरितवाल सिमारला जागीर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें