फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक गैंगस्टर मारा, तो जेल में बंद दूसरा गैंगस्टर बोला, कमिंग सून

Wed, 28 Jun 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
राजू ठेट फेसबुक पेज।
गैंगस्टर आनंदपाल का शनिवार का एसओजी ने एनकाउंटर कर दिया था। जिसके बाद उसके प्रतिद्धंदी गैंगस्टर राजू ठेहट का फेसबुक पेज अपडेट हो गया है।


ठेहट के अपने पेज पर राजस्थान पुलिस को बधाई व चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि भाई का भाई राजू ठेहट। सीकर...कमबैक, कमिंग सून आउट आॅफ जेल। गैंगस्टर राजू ठेहट फिलहाल जयपुर के जेल में बंंद है।

ठेहट के इस पोस्ट पर अभी तक 1600 से ज्यादा लाइक आ चुके है। ठेहट के पेज पर आनंदपाल की एनकाउंटर फोटो भी पोस्ट की गई है।
विज्ञापन

राजू ठेहट बन सकता है पुलिस के लिए परेशानी

आनंदपाल सिंह।
राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में आनंदपाल व राजू ठेहट की गैंगवार हमेशा ही पुलिस के लिए सिरदर्द रही है। ठेहट के फेसबुक पेज पर अपडेट के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

माना जा रहा है कि आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद ठेहट गैंग शेखावटी क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो सकती है। वहीं पुलिस अब राजू ठेहट को भरतपुर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

राजू ठेहट वर्ष 2013 में गिरफ्तार हुआ था। उस पर प्रतिद्धंदी गैंग की ओर से जेल में ही हमला भी किया जा चुका है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें