फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमी लेकिन आफत बरकरार, अभी भी भरा है सैंकड़ों गांवों में पानी

Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रामदेवरा में भरा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत कार्य तेज कर दिए गए है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश का दौर जारी है।  जिससे थोड़ी मुश्किल का समाना भी राहत कार्य में लगी एजेंसिंयों को करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन



वहीं राजस्थान के बाढ़ प्रभावित जिलों में फिलहला बारिश का दौर थमा है। लेकिन परेशानी अभी भी जस की तस बनी हुई है। जिसका प्रमुख कारण है अभी सैंकड़ों गांवों में पानी जमा है। इस कारण उन गांवों का सम्पर्क अभी भी कटा हुआ है।


इसी के चलते प्रमुख रुप से जालोर के विभिन्न गांवों में हेलीकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित जिलों में गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश सरकार की ओर से जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन



जिससे कि किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा सके। राहत व बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मॉनिटरिंग कर रहीं है। वहीं पानी से घिरे गांवों में सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें अभी भी रेस्क्यू आॅपरेशन चला रहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें