फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं को पाण्डे ने दी नसीहत, मतभेद भूलकर एक हो जाओ

Sun, 14 May 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अविनाश पाण्डे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा के बाद कांग्रेस भी धीरे—धीरे चुनावी मोड़ में आ रही है। नवनियुक्त राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डे ने रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक में दो टूक शब्दों में कहा कि परस्पर मतभेद भुलाकर संगठन की एकता के लिए काम करने का वक्त है। 
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश इकाई के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में पाण्डे ने पदाधिकारियों से राजस्थान के बारे में फीडबैक लिया और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यह संगठन की एकता को लेकर नसीहतें भी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता को तोड़ने के प्रयास पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का आह्वान किया। इससे पहले पाण्डे ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को फील्ड में जाने की नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी में ऐसा माहौल बनना चाहिए जिससे कार्यकर्ता सम्मान महसूस करें। उन्होंने इस दौरान जिला, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की विफलताओं को उजागर करने के निर्देश भी दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें