अगर आपने कपड़ा बुनाई से जुड़ा काम साल के 365 में से एक भी दिन किया है तो आप हकदार हैं राष्ट्रीय हाथकरघा बुनकर गणना में पंजीकरण करवाने के लिए।
दरअसल राज्य में चतुर्थ राष्ट्रीय हाथकरघा बुनकर गणना का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। इसम गणना में राज्य में हाथकरघा बुनकर और खादी के बुनकर को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने एक वर्ष में एक दिन भी बुनाई का कार्य किया हो गणना सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं ।
जिले के महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में संपर्क कर गणना सूची में अपना नाम दर्ज करवाया जा सकता है। गणना के बाद उन्हें भारत सरकार की ओर से फोटो पहचान पत्र निःशुल्क दिया जाएगा। यह कार्ड केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं में उपयोगी होगा। उल्लेखनीय है कि विकास आयुक्त (हाथ करघा) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चतुर्थ राष्ट्रीय हाथ करघा गणना का कार्य मै. कारवी डाटा मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड, हैदराबाद से कराया जा रहा है ।