फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी के साथ आरसीए सचिव नांदू भी निलंबित, नई कार्यकारिणी का निर्णय

Sat, 24 Jun 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरसीए मीटिंग।
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट संघ की नवनिर्वाचित कार्यकरिणी की शनिवार को आयोजित बैठक में नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ललित मोदी तथा आरसीए व नागौर क्रिकेट संघ के सचिव आर.सी.नांदू को निलंबित कर दिया। नांदू ने बैठक में मोदी के निलंबन का कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन


आरसीए अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीसीसीआई से आरसीए के निलंबन को वापस लेने की तैयारियों पर विचार किया गया। इसी के तहत नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ललित मोदी का निलंबन किया गया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने साफ कहा है कि जब तक ललित मोदी को आरसीए से बाहर नहीं किया जाता, तब तक निलंबन जारी रहेगा। 

दूसरी तरफ, नांदू ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने इस फैसले को अंसवैधानिक बताया। इस पर आरसीए कार्यकारिणी ने नांदू को भी निलंबित कर दिया। उनका काम आरसीए के संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर देखेंगे। 
विज्ञापन


डॉ सी.पी. जोशी के अनुसार आरसीए का निलंबन खत्म करने के लिए मोदी को निलंबन करने का निर्णय आवश्यक था। जोशी का कहना था कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। अब बीसीसीआई को पुन: पत्र भेजकर आरसीए का निलंबन रदद करने की मांग करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें