मासूमों के साथ हो रही हैवानियत की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को जहां गुरुग्राम में एक निजी स्कूल में मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
वहीं राजस्थान के हिंडौन में आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने लोगों को झकझोंर कर रख दिया।
जानकारी के अनुसार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम जब स्कूल से लौटकर घर जा रही थी। तब घात लगाए बैठे दो आरोपी अंसार सक्का ओर इसराइल लुहार मासूम को जबरदस्ती उठाकर पास के खेतों में ले गए।
जहां दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दोनों हैवानों को उस पर तरस नहीं आया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब पीड़िता की आवाज सुनी तो वह खेतों की और दौड़ा और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास किया।