फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दो शराबियों की हैवानियत, पुलिस से बचने के लिए खाई गोली

Sat, 09 Sep 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मासूमों के साथ हो रही हैवानियत की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती  ही जा रही हैं। शुक्रवार को जहां गुरुग्राम में एक निजी स्कूल में मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन



वहीं राजस्थान के हिंडौन में आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने लोगों को झकझोंर कर रख दिया।


जानकारी के अनुसार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम जब स्कूल से लौटकर घर जा रही थी। तब घात लगाए बैठे दो आरोपी अंसार सक्का ओर इसराइल लुहार मासूम को जबरदस्ती उठाकर पास के खेतों में ले गए।


जहां दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दोनों हैवानों को उस पर तरस नहीं आया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब पीड़िता की आवाज सुनी तो वह खेतों की और दौड़ा और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्त में आए आरोपी

फाइल फोटो।
शोर सुनकर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन शोर मचाने वाले व्यक्ति ने दोनों आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया व पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।



वहीं घटना पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को जब पकड़ा गया तो उन्होंने पहचान  छिपाने के लिए शर्ट बदल ली और शराब की बदबू नहीं आए इसके लिए  पिपरमेंट की गोली खा ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें