नाबालिगों के साथ लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के भिवाड़ी में देखने को मिला है। जब दो दिन पहले घर से दवा लेने निकली नाबालिग अचानक गायब हो गई।
जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के नजदीक के गांव स्थित एक 14 वर्षीय नाबालिग भिवाड़ी दवा लेने आई थी। लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी हरियाणा के नूहं महिला पुलिस स्टेशन में है।
दरअसल नाबालिग जब दवा लेने भिवाड़ी आई तो आरोपी असगर उसे जबरन बाइक पर बिठाकर नूहं ले गया। जहां जंगल में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।