फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों की कलाई पर भी बांधी राखी

Mon, 07 Aug 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जेल में बंद भाई को राखी बांधते बहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई-बहन का प्रेम होता ही ऐसा है कि उसका भाई चाहे कहीं भी हो उसे बहन रक्षाबंधन के दिन जरूर याद करती है। ऐसा ही आज जेल में बंद कैदियों के साथ हुआ। यहां अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें पहुंची।
विज्ञापन


कोटा के केन्द्रीय कारागृह में आज रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों को को राखी बांधने आई। बहनों ने बंदी भाइयों की लम्बी उम्र की कामना और भविष्य में अपराध से दूर रहने का वादा भी कैदी भाइयों से लिया। यहां जेल प्रशासन की ओर से भी राखी बांधने के लिए सुरक्षा के लिहाज से विशेष इंतजाम किए गए। बहनों के सामान की पहले तलाशी ली गई और पुख्ता संतुष्टी के बाद ही उन्हें जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति मिली। वहीं, जेल में बंद भाइयों को देखकर कई बहनों की आंखों से आंसू भी बह निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें