राजपूत सभा भवन के बाहर जमा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच और उसके शव को सुरक्षित रखने देने के लिए डी फ्रीज की व्यवस्था करने की मांग को लेकर जयपुर में राजपूत संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
इस मामले में श्रीराजपूत सभा भवन पर आज दूसरे दिन भी राजपूत संगठनों के पदाधिकारी और पदाधिकारी जुटे और प्रदर्शन किया। हुडदंग की आशंका को देखते हुए यह इलाका छावनी बना रहा। श्रीराजपूत सभा भवन तक आने के सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात था।
यहां आयोजित सभा में अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार राजपूतों की मांगों को नहीं मान रही है। आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि आनंदपाल का शव तो परिजनों को सौंप दिया, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के लिए अब डी फ्रीज नहीं ले जाने दिया जा रहा। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बन गया है।
सभा के बाद राजपूत सभा भवन के बाहर नारेबाजी की। रणजीत सिंह लोटाडा, अजीत सिंह मामडोली, महावीर सिंह सरवेडी समेत 30 लोगों ने गिरफ्तारी दी।