राज्यों में यह है बेरोजगारी दर
दिसंबर में सबसे ज्यादा 37.4 प्रतिशत की बेरोजगारी दर हरियाणा में रही है। फिर राजस्थान में 28.5 प्रतिशत, दिल्ली में 20.8 प्रतिशत, बिहार में 19.1 प्रतिशत और झारखंड में 18 प्रतिशत अनएम्प्लॉयमेंट रेट रही है। रिपोर्ट के मुताबिक उड़ीसा में सबसे कम 0.9 प्रतिशत बेरोजगारी दर है। गुजरात में 2.3 प्रतिशत और कर्नाटक में 2.5 प्रतिशत दर रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की 10 से लेकर 3 प्रतिशत तक हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, पुंडुचरी में बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत से कम है।
राजस्थान क्षेत्रफल में देश में सबसे बड़ा राज्य तो है ही, हरियाणा की तुलना में जनसंख्या के लिहाज से भी बड़ा राज्य है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक राजस्थान की जनसंख्या 7 करोड़ 95 लाख से ऊपर है। जबकि हरियाणा की जनसंख्या करीब 2 करोड़ 89 लाख है।