फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी का राजस्थान को एक लाख करोड़ का गिफ्ट

Fri, 10 Mar 2017 04:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नितिन गडकरी
विज्ञापन
केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को राजस्थान के लिए एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। गडकरी शुक्रवार को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ सालासर व दौसा में  पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गडकरी ने सालासर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्गों का ऐलान किया। उन्होंने चूरू—तारानगर व आगरा—जगनेर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया। साथ ही फतेहपुर, मांडना व झुंझुनू में भी राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा गडकरी ने की। वहीं किशनगढ़ से हनुमानगढ़ तक सीमेंटेड सिक्स लेन बनाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पूरा प्रदेश सड़क तंत्र से खुश है। राजे के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें