राजस्थान में आने वाले पर्यटक इन दिनों आवारा पशुओं से खासे परेशान हैं। यहां एक बार फिर विदेशी पर्यटक को आवारा पशु ने चपेट में ले लिया। इसके चलते पर्यटक की जान पर बन आई।
घटना जैसलमेर जिले की है, यहां सोनार किले का भ्रमण कर होटल लौट रही इग्लैंड की पर्यटक मालिशा को आवारा सांड ने सींग मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में मालिशा के नाक, कंधा, कोहनी और घुटने में चोट आई है। मालिशा ने बताया एक बार तो वह बहुत डर गई थी, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उसे यहां जवाहर चिकित्सालय लाया गया। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने नगरपरिषद के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।