फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: सेंसर बोर्ड से तीन दिन में इस आयोग ने मांगा जवाब

Wed, 15 Nov 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पद्मावती
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजस्थान राज्य महिला आयोग ने स्वप्रसंज्ञान लेते हुए सेंसर बोर्ड से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन



राजस्थान महिला आयोग ने बोर्ड से कहा है कि वे शीघ्र ही फिल्म देखकर तीन दिन में बोर्ड को जवाब दें कि कहीं फिल्म में महिला की गरिमा पर तो प्रतिकूल प्रभाव नहीं हो रहा है। आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का कहना है कि वे बोर्ड से अपील भी कर रही हैं कि राजपूत समाज की महिलाओं को फिल्म की स्क्रीनिंग में सम्मलित किया जाए।

वहीं पद्मावती फिल्म बैन को लेकर आज भी राजस्थान में कई जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। जोधपुर में करणी सेना व कई सामाजिक संगठनों ने विरोध स्वरुप पैदल मार्च निकाला और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को बैन करने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेलर के बाद तोड़-फोड़, देशभर में हंगामा

padmavati poster
गौरतलब है कि मंगलवार को कोटा के मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही, कई वाहन भी जब्त किए।

एक दिसंबर को रिलीज हो रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ​पद्मावती को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ। भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राजपूत संगठन सहित कई समाजों के लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें