डिजीटल इंडिया अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना रहा है। एक ओर शुक्रवार को मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे हो रहे है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही दिल्ली में डिजीटल इंडिया सम्मिट 2017 के आयोजन में पुरुस्कार दिए जाएंगे। इन पुरुस्कारों में राजस्थान को डिजीटल लीडर आॅफ द ईयर का पुरुस्कार दिया जाएगा। राजस्थान को इसके अतिरिक्त तीन और पुरुस्कार से भी सम्मनित किया जाएगा। इन पुरुस्कारों के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को निमंत्रित किया गया है। लेकिन उनके स्थान पर पुरुस्कार प्रदेश के आईटी विभाग से जुड़े अधिकारी लेंगे। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के डिजीटल इंडिया कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान में विशेष प्रयास किए गए है। इसी का ही परिणाम है कि राजस्थान को शुक्रवार को भामाशाह में ई—गर्वनेंस इनिशिएटिव आॅफ द ईयर, अभय कमांड सेंटर व भामाशाह स्वास्थ्य योजना में बेहतर टेक्नॉलोजी के इस्तेमाल में सम्मानित किया जा रहा है।