फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पढ़ रही सीएम को रुकना पड़ा जब....

Wed, 08 Mar 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
विज्ञापन
विधानसभा में वित्त मंत्री की हैसियत से बुधवार को बजट पेश कर रही सीएम वसुंधरा राजे को करीब पांच मिनट तक  रुकना  पड़ा। 
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी और संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। विवाद अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को लक्ष्मणगढ़ विधायक को सदन में नाम लेकर 
विज्ञापन

विधानसभा में पुकारने और सदन से बाहर करने की चेतावनी के बाद बढ़ गया। मेघवाल ने यह चेतावनी उन्हें बजट अभिभाषण के दौरान बार—बार टोका—टाकी के कारण दी। 

इसका प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने जमककर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सदन में बोलने का सभी को हक है। इस हंगामे के कारण सदन में सदन की कार्रवाई पांच मिनट तक रूकी रही। बाद में जब मुख्यमंत्री को बजट पढ़ने के लिए अध्यक्ष ने कहा तो उन्होंने कहा कि आप इन्हें चुप कराए...नहीं तो टाइम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें