फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर यूं छूटा पति-पत्नी का साथ, दर्दनाक हादसे में गंवाई एक ने जान

Thu, 11 Jan 2018 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
तेज रफ्तार के कहर से सड़क पर ही पति-पत्नी का साथ हमेशा के लिए छूट गया और दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में आज सुबह बाइक सवार दम्पती को तेज गति से आ रहे ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं ट्रोला चालक घटना के तत्काल बाद वाहन छोड़ भाग छूटा, जिसे पुलिस तलाश रही है। एएसआई उदयसिंह ने बताया यह घटना सुबह करीब 11 बजे केलवाड़ा के पास पायलिया सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार गुंदाली निवासी प्रेमलाल भील और उसकी पत्नी बादामी कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार के साथ आ रहे एक ट्रोले ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बादामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमलाल को मामूली चोट आई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें