फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 19 की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा घायल

Wed, 03 Jan 2018 11:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल
विज्ञापन
नववर्ष की शुरुआत भीषण सड़क हादसों के साथ हुई है। काल बनकर सड़क पर निकले यमराज ने बीते दो दिनों में राजस्थान में 24 से ज्यादा जिंदगियां लील ली हैं।
विज्ञापन


सीकर और जयपुर में बुधवार की सुबह हुए दो सड़क हादसों में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गम्भीर घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया है। सीकर के फतेहपुर में आज सुबह करीब छह बजे बस और ट्रोले के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक परिहवहन बस और ट्रोले में हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस के अंजर-पंजर उड़ गए। घायलों को फतेहपुर के सरकारी अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां मौके पर मरे सात और एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

सीकर दुर्घटना
इधर, जयपुर के नजदीक रेनवाल में आज सुबह एक सवारी गाड़ी और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। जिससे गाड़ी में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की रेनवाल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं व दो बच्चे भी सम्मलित है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच प्रांरभ कर दी है। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को भी भरतपुर में कोहरे के कारण एक गाड़ी पोखर में गिर गई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें