फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः नौकर दंपती ने लूट के इरादे से परिवार को दिया सूप में जहर, पर नहीं हुए कामयाब, पढिये क्या हुआ

Sat, 09 Jan 2021 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
badmash, crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर के सरदारपुरा में एक प्रतिष्ठित परिवार के यहां काम करने वाले नेपाली नौकर दंपती ने लूट की साजिश रची। दंपती ने परिवार को सूप में जहर देकर मारने और लूट कर फरार होने की योजना बनाई, लेकिन एक सदस्य की चतुराई काम आई और परिवार वारदात से बच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार को हुई। सरदारपुरा के धूत परिवार के चार सदस्यों को नौकर दंपती ने मंचूरियन सूप में जहर दिया था। आरोपी मोहन व कमला द्वारा तैयार सूप को परिवार के मुखिया घनश्याम धूत उनकी पत्नी व दो बच्चों ने पी लिया था, लेकिन एक सदस्य ने पीने से इनकार कर दिया था। इसी कारण दंपती की लूट की योजना विफल हो गई। 

चार सदस्य अस्पताल में भर्ती
सूप पीने वाले परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर है। वहीं, घटना के बाद से नेपाली पति-पत्नी फरार हो गए। उनका मोबाइल अभी बंद आ रहा है। घटना के बाद में परिवार के पांचवे सदस्य ने घटना की जानकारी दूसरे रिश्तेदारों को दी और वे मौके पर पहुंचे। पुलिस नौकर दंपती की फोटो के आधार पर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें