फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की गौंडर एनकाउंटर:पंजाब में अपराध के अंत की पहली तस्वीर आई सामने

Sat, 27 Jan 2018 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आतंक का अंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक केस में वांछित कुख्यात इनामी गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया के राजस्थान में हुए एनकाउंटर की पहली तस्वीरें जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में  गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया के शवों को गंगानगर लाया जा सकता है क्योंकि राजस्थान पुलिस का दावा है कि पंजाब के अपराध का अंत राजस्थान की धरती पर हुआ है।
विज्ञापन



इससे पहले पंजाब पुलिस की एक टीम ने राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया को शुक्रवार देर शाम मार गिराया था।  गैंगस्टर विक्की गौंडर पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसे पंजाब का आनंदपाल कहा जाता था। विक्की पर हत्या, लूटपाट, धमकी और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं और वह पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब से लगते राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिल रही थी। इसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी। आज उसके यहां छिपे होने की सूचना पुख्ता होने पर पंजाब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विक्की गौंडर पर राजस्थान में भी था ईनाम

प्रेमा लाहौरिया - फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि राजस्थान में भी पंजाब के दोनों वांछित अपराधी विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया पर राजस्थान एसओजी,एटीएस ने 50 50 हजार रुपए का ईनाम रखा था। दोनों अपराधियों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सूत्रों के अनुसार विक्की राजस्थान में और भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की गैंग से भी उसकी मुठभेड़ होने की यहां आशंका जताई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें