फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की तर्ज पर राजस्थान में भी दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी फांसी की सजा, सरकार लाएगी कानून

Tue, 20 Feb 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बढ़ते मामले समाज के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। विशेषकर मासूमों से होने वाले दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मासूमों से दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा देने वाला कानून विधानसभा में परित किया गया था। अब इसी की तर्ज पर राजस्थान में भी ऐसा ही कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इस बात का ऐलान सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को विधानसभा में किया। 
विज्ञापन

इन्हें होगी फांसी की सजा

vasundhara raje
राजस्थान सरकार के गृह मंत्री गुलाबंचद कटारिया के अनुसार 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषी पाए गए दोषियों को अब फांसी की सजा मिलेगी। कटारिया ने बताया कि जैसे ही कानून का फॉर्मेट तैयार होगा, इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस कानून के समर्थन में विपक्ष से सहयोग मांगा था। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने जो कानून पास किया है उसमें भी उम्र सीमा 12 वर्ष ही तय है। 
विज्ञापन

बढ़ रहे है मामले 

गुलाबचंद कटारिया।
राजस्थान में बीते कुछ वर्षों में मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामलों मे काफी इजाफा हुआ है। बीते वर्ष राजस्थान में दुष्कर्म के 3000 से अधिक मामले सामने आए थे। वहीं बीते कुछ दिनों झालावाड़, चूरु व धौलपुर में मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें