दूध लेने गई सात साल की मासूम को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बना डाला, जब वह लहूलुहान होकर रोते-बिलखते अपने घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।
ये घटना मामला है राजस्थान के चूरू जिले में स्थित तारानगर इलाके की है। यहां स्थित छत्तु सिंह की ढाणी में सोमवार देर शाम को घर से दूध लेने के लिए निकली सात वर्षीय बालिका को गांव के ही प्रतापसिंह नामक युवक ने पकड़ लिया और सूनी जगह ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद रोती बिलखती हुई मासूम लहूलुहान हालम में घर आई तो घरवालों को उसके साथ हुई ज्यादती का पता चला।
घटना के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर सीधे राजकीय अस्पताल की तरफ दौड़े, जहां डॉक्टरों ने मासूम की गम्भीर हालात को देखते हुए चूरू रैफर कर दिया। पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।