फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे हजारों किसान तो थम गई शहर की रफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीकर बंद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हजारों की संख्या में उतरे किसानों के समर्थन में आज एक पूरे शहर को बंद करने का आह्वान किया गया है। आज किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सीकर बंद में लोगों और व्यापारियों  का साथ मिला। इस बंद का जिला मुख्यालय पर खासा असर देखने को मिला। इसके चलते ज्यादातर दुकानें बंद रही और बाजार सूने नजर आए। 
विज्ञापन



दोपहर में किसान सभा ओर उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले किसान सभा के बन्द का व्यापार महासंघ ने  समर्थन किया था। इससे बंद के चलते अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। बंद के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं । 

 
विज्ञापन

पुलिस की गश्ती भी बढ़ी

सीकर शहर में बाजार बंद - फोटो : Amar Ujala
सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर निकले हैं और व्यापारियों से किसान नेताओं के समर्थन में बंद को सफल बनाने की अपील करते रहे। शहर का भीतरी इलाके के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरीके से बंद है बंद के चलते इलाके में पुलिस गश्त भी की जा रही है। गौरतलब है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने किसानों के कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान महासभा के नेता पूर्व विधायक अमराराम पेमाराम 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने के लिए सीकर जिले से रवाना हुए थे। जयपुर से पहले ही कल शाम किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।इस गिरफ्तारी के विरोध में किसान महासभा ने बंद का आव्हान किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें