अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हजारों की संख्या में उतरे किसानों के समर्थन में आज एक पूरे शहर को बंद करने का आह्वान किया गया है। आज किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सीकर बंद में लोगों और व्यापारियों का साथ मिला। इस बंद का जिला मुख्यालय पर खासा असर देखने को मिला। इसके चलते ज्यादातर दुकानें बंद रही और बाजार सूने नजर आए।
दोपहर में किसान सभा ओर उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले किसान सभा के बन्द का व्यापार महासंघ ने समर्थन किया था। इससे बंद के चलते अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। बंद के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं ।