एक तरफ तो लोग बेटियों को कोख में मारने में लगे हैं दूसरी तरफ ये बेटियां बेटों से बढ़कर अपना फर्ज निभा रहीं है।
ऐसा ही उदाहरण सामने आया है सीकर जिले के थोई कल्याणपुरा गांव में जहां पिता की मृत्य होने पर बेटियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर बेटों के समान कंधा दिया। जिले के थोई थाना इलाके के कल्याणपुरा गांव निवासी सेना के जवान सुल्तानसिंह पुत्र हरदेवाराम का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके दो बेटियां और एक पुत्र है। सुल्तान सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा रवाना हुई तो दोनों बेटी नेहा और प्रमिला भी शामिल हुई।