अवैध बजरी खनन को लेकर इन दिनों कई राज्यों में हंगामा बरपा हुआ हुआ। इसका सबसे अधिक असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के बजरी खनन पर रोक लगाने के बाद बजरी माफिया बहुत आक्रामक हो गया। बजरी माफिया से भिड़ने का अंजाम सवाई माधोपुर जिले के एक सरपंच को मौत के रुप में चुकाना पड़ा। दरअसल यहां के हथडौली सरपंच रघुवीर मीना बीते कई दिनों से खनिज विभाग को अवैध बजरी स्टॉक की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद बुधवार देर रात खनिज विभाग के अधिकारी केवल आठ आरएसी के जवानों के साथ अवैध बजरी स्टॉक वाले क्षेत्र में पहुंचे।