फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राष्ट्रपति भवन में SI के पद पर तैनात अफसर के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर लूट

Fri, 24 Feb 2023 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में जयपुर एयरपोर्ट पर एक अफसर के साथ लूट हुई है। अफसर विशाखापट्टनम से जयपुर पहुंचा था। यहां पर चार लोगों के साथ मिलकर टैक्सी चालक ने उसको लूट लिया।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन में तैनात एनआईए के एसआई के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई। टाउन विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश) के रहने वाले पीड़ित एसआई सुदर्शन (24) ने एयरपोर्ट थाने में खुद के साथ लूट का मामला दर्ज कराया है। सुदर्शन ने एयरपोर्ट थाना पुलिस को जानकारी दी कि वह 21 फरवरी को विशाखापटट्नम से इडिंगो फ्लाइट से मुम्बई पहुंचा। इसके बाद 23 फरवरी को रात तीन बजे जयपुर एयरपोर्ट उतरा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि जयपुर एयरपोर्ट से बाहर आकर बिना नंबर की टैक्सी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार ली। होटल रेडिसन ब्लू के लिए 500 रुपये में कार तय हुई। रास्ते में चालक ने किसी व्यक्ति को फोन किया। 1.2 किलोमीटर आगे तीन से चार आदमी आए। मेरा मोबाइल और पर्स छीन कर ले गए। पुलिस आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डैबिट कार्ड और कुछ कैश थे। मेरा मोबाइल आईफोन छीन ले गए।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया, गत रात को ही एसआई सुदर्शन जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर खड़े कार चालक और उसके साथियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पीड़ित के एक्टिव मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें