फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग, इस हादसे ने बदल दिया सब

Sun, 10 Dec 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
20 दिन पहले ही जिसके साथ शादी हुई थी, वो उसके सामने तड़प तड़प कर मर गया। 
विज्ञापन


दरअसल, सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे का शिकार दम्पत्ति बाइक से अपने रिश्तेदारों से मिलने झुंझुनूं जा रहे थे, रास्ते मे बाइक फिसलने से हादसा हो गया।

 
विज्ञापन

ननिहाल ले जा रहा था पत्नी को

डेमो इमेज
पुलिस के अनुसार, फतेहपुर निवासी भंवरलाल कुमावत के बेटे रणजीत की शादी नवलगढ़ निवासी चौथमल कुमावत की बेटी पिंकी से 20 नवंबर को हुई थी। रणजीत पिंकी के साथ बाइक पर ससुराल नवलगढ़ गया था। इसके बाद वह बाइक से ही पत्नी को ननिहाल वालों से मिलाने झुंझुनूं जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में सीमेंट फैक्टरी के पास बाइक फिसल गई। इससे रणजीत और पिंकी घायल हो गए। दोनों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रणजीत की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें