एक बैंक मैनेजर की पत्नी को खून की उल्टी होने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिती में मौत का मामला सामने आया है।
घटना राजसमंद जिले के आमेट की है जहां एसबीआई में सेवारत एसबीआई शाखा के स्थानीय मैनेजर की पत्नी की आमेट स्थित उसके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि बैंक मैनेजर ने पत्नी की मृत्यु अचानक सीने में दर्द उठने और यकायक मुंह से खून की उल्टी होने के बाद चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करना बताया है।
परिवार मूलत: देहरादून का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि देहरादून हाल आमेट निवासी सविता (30) पत्नी कुलदीपसिंह राणा की बीती रात का अचानक तबीयत बिगड़ी। इस पर कुलदीप उसे लेकर कांकरोली स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से सविता को आरके अस्पताल ले गए। मामला संदिग्ध जान पड़ने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।