फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: उफ्फ! यह क्या बोल गए पायलट, अपनी ही पार्टी में विरोधियों को दे दिया एक और मौका

Tue, 11 Oct 2022 12:44 PM IST
रोमा रागिनी आशीष कुलश्रेष्ठ, जयपुर

सार

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने कोटा में शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोग उमड़े पर एक गलती हो गई। हाड़ौती में उन्होंने सभा में ऐसा कुछ बोल दिया कि उनके विरोधियों को भी हमला बोलने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट के साथ सब अच्छा चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही अपने बनाए चक्रव्यूह में फंसे नजर आए। इसके बाद पायलट ने कोटा में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे गहलोत के साथ खड़े रहने वाले नेताओं का भरोसा भी सरककर पायलट के साथ खड़ा हो रहा है। इस बीच, हाड़ौती में पायलट एक गलती कर गए। गलती भी ऐसी कि उनकी पार्टी में उनके विरोधियों को उन्हें घेरने का एक मौका और मिल गया। 

विज्ञापन

यादव समाज का कार्यक्रम था। इसमें पायलट ने दिल्ली में सरकार चलाने वालों को अपना 'साथी' कह दिया। उन्हें खुद भी समझ नहीं आया कि इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा सकता है। अब कांग्रेस में ही पायलट के विरोधी इस बयान का हवाला देकर उन्हें घेर रहे हैं। इस बयान के वीडियो को वायरल कर रहे हैं। दरअसल, पायलट ने इस भाषण में राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। भारत जोड़ो यात्रा की वजह से किस तरह केंद्र सरकार डर गई है, यह भी बताया। पर वे इतना बोल गए कि "दिल्ली में हमारे जो साथी सरकार चला रहे हैं, वह घबरा गए हैं।" बात तो वे दिल्ली की केंद्र सरकार यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कर रहे थे, लेकिन साथी कहने से उन्हें घेरा जा रहा है। 
विज्ञापन

पायलट ने कहा कि दिल्ली की सरकार चलाने वालों ने वादे तो कर दिए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। हमारी संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का जो काम कर रहे हैं, उन्हें राहुल गांधी जी चुनौती दे रहे हैं। देश में आम जनता के बीच संदेश लेकर जा रहे हैं कि वोट के लिए नहीं एकजुटता के लिए पैदल चल रहे हैं। केंद्र की सरकार को आठ साल हो गए हैं। सवाल तो पूछना ही होता है। जो लोग, पार्टी, विचारधारा लोगों को जोड़कर चलते हैं, उन्हें पसंद किया जाता है। केंद्र में बैठे लोग तो सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं और भूल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें