प्रदेश में गोवंश तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने एक बार फिर पिकअप गाड़ी को जब्त कर उसकी तलाशी ली तो उसमें ठूंस-ठूंसकर गोवंश भरे हुए थे।
दरअसल, ये मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। यहां आगामी 29 जनवरी को लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने यहां चौकसी बढ़ा रखी है और हर जगह रास्तों से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी में यहां बानसूर थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें ठूंस-ठूंसकर गोवंश भरे हुए थे। पुलिस ने सभी 6 गोवंश को मुक्त करवाया गोशाला भिजवाया है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान देर रात 3 बजे यह कार्रवाई की।