अड़ियल हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। राजस्थान में बीते चार दिनों से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों की अब रेस्मा के तहत गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं।
राजस्थान पुलिस की विशेष टीमों ने आज भवानीमंडी से दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। जबकि राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारी डॉ. जगदीश मोदी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ जयपुर, टोंक, बाड़मेर सहित दस से अधिक जिलों में डॉक्टरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सेवारत संघ से जुड़े पदाधिकारी सरकार की सख्ती के बाद भूमिगत हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार जयपुर में सोढ़ाला, बजाज नगर आदि स्थानों पर हड़ताली डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए 13 से अधिक जगह दबिश दी गई है, लेकिन संबंधित डॉक्टर पुलिस के हाथ नहीं लगे।