फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आठ महीने में पेट्रोल 15.56 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल का हाल भी बेहाल

Tue, 19 Jan 2021 07:28 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतें लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा रही हैं। देश में पेट्रोल और डीजल के भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी हर दिन पेट्रोल की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। प्रदेश में पिछले आठ माह के भीतर पेट्रोल 15.56 रुपये  तो वहीं  डीजल 14.66 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 

विज्ञापन


डीजल के भाव फुला रहे हैं हाथ-पांव
यहां पर पहले पेट्रोल का दाम 76.86 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 92.42 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। डीजल के भाव भी हाथ-पांव फुला रहे हैं। डीजल 69.80 प्रति लीटर से बढ़कर 84.46 प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश में डीजल महंगा हो जाने से बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है। साथ ही माल भाड़े में भी वृद्धि हो गई है। 

आज पेट्रोल की कीमत में 0.26 रुपये की हुई बढ़त
अब बात करें राजधानी जयपुर की तो यहां आज यानी मंगलवार को पेट्रोल का दाम 92.77 रुपये प्रति लीटर हो गया। आज के दिन आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 0.26 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, बीते दिन राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 0.27 रुपये की बढ़त हुई थी। 
विज्ञापन


आम जन की जेब पर पड़ेगा असर
एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़स का कहना है कि अगले महीने तक पेट्रोल और डीजल के दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। गौड़स ने कहा कि डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसका सीधा असर आम जन की जेब पर पड़ेगा।   

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आनंद ने भी नाराजगी जताई है। अनिल का कहना है कि सरकार ऐसे ही दाम बढ़ाती रही तो माल भाड़ा और किराया के साथ ही हर चीज महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें