फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट पर आग लगने से अफरा-तफरी, लपटें व धुआं देख भागे यात्री, आवाजाही रोकी

Sat, 26 Feb 2022 10:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टर्मिनल T2  पर शुक्रवार देर रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण प्राइवेट कंपनी का अराइवल हॉल में कैबिन तैयार करने का काम चल रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी पास के सामान में गिरी और पलक झपकते ही आग लग गई।
विज्ञापन
FIRE AT JAIPUR AIRPORT - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल T2 पर आग की लपटें और धुआं देख यात्रियों में भय और दहशत का माहौल बन गया। फायर अलर्ट अलार्म बजते ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन यंत्र और फायर सिस्टम से तुरंत ही पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। 

टर्मिनल T2  पर शुक्रवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण प्राइवेट कंपनी का अराइवल हॉल में कैबिन तैयार करने का काम चल रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी पास के सामान में गिरी और पलक झपकते ही आग लग गई।

विज्ञापन


फायर अलार्म बजते ही सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने तुरंत वहां लगे अग्निशमन यंत्रों और फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की लपटें और धुएं के कारण वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लगभग 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। अंदर टर्मिनल में बैठे यात्रियों को दूर भेज दिया गया था और आवाजाही भी रोकी गई थी। नए अराइवल गेट को बंद कर पुराने अराइवल गेट से यात्रियों को बाहर निकाला गया। 


गनीमत है कि आग पर तुरंत काबू कर लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जयपुर एयरपोर्ट का प्रबंधन कर रहे अडानी समूह के अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। लापरवाही कहां हुई इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें