जंगल से भटककर एक पैंथर आज शहर के घनी आबादी इलाके में आ गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
घटना राजधानी जयपुर की है। यहां पर झालाना के जंगल से भटकर एक पैंथर जगतपुरा के पास राजीव नगर में आ गया। यहां एक मकान के पास इस पैंथर को घूमता देख इलाके में दहशत फैल गई। पैंथर के कॉलोनी में आने की सूचना आग की तरह आसपास की कॉलोनियों तक पहुंच गई।