फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद है टेक्सटाइल सिटी, आवश्यक सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

Sat, 25 Nov 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर मचा शोर अभी तक थमा नहीं है। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के साथ जयपुर में एक युवक की सनसनीखेज मौत भी फिल्म विवादों की कड़ी में जुड़ गई है। वहीं फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर आज टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा बंद है। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से बुलाए गए बंद का सर्व समाज ने समर्थन किया है। वहीं सभी व्यापारिक संस्थाओं ने भी महारानी पद्मावती के सम्मान में बुलाए गए बंद को एकतरफा समर्थन दिया। जानकारी के अनुसार आज भीलवाड़ा में सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन

पद्मावती - फोटो : self
साथ ही मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप भी एक-एक घंटे बंद रहेंगे। वहीं भीलवाड़ा में बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसटीएफ की एक और आरएसी की दो कंपनियों सुरक्षा के लिहाज से तैनात की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी सभी प्रकार की गतिविधियों नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि भीलवाड़ा से पूर्व कई और शहरों में पद्मावती फिल्म के विरोध में बंद हो चुका है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें