फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक टॉयलेट में बच्चों के लिए होगा ये खास इंतजाम, नहीं भागना पड़ेगा इधर-उधर

Thu, 11 Jan 2018 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जयपुर शहर के सार्वजनिक शौचालयों में अब बच्चों के लिए खास इंतजाम होंगे, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


दरअसल सार्वजनिक शौचालयों में छोटे बच्चों को शौच करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। छोटे बच्चों को अलग से बिठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बड़े लोगों के शौचालयों में छोटे बच्चों को शौच के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

ऐसे में जयपुर शहर महापौर के निर्देश पर अब नगर निगम जयपुर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में एक पॉटी सीटर की व्यवस्था की गई है। यह पॉटी सीटर सार्वजनिक शौचालय में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे को सार्वजनिक शौचालय लेकर जाएगा तो वह वहां पर उपस्थित कर्मचारी से पॉटी सीटर मांग सकता है। पॉटी सीटर सार्वजनिक शौचालय में महिला शौचालय के बाहर दीवार पर टंगा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें