फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल, डॉग के बाद अब टूरिस्ट पर 'मंकी अटैक'

Sat, 30 Dec 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में सैलानी और बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूरिस्ट सीजन के चलते पिंकसिटी जयपुर गुलजार है। सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही एक समस्या से टूरिस्ट और रूबरू हो रहे है और वह है एनीमल अटैक। 
विज्ञापन



ताजा घटना विश्व प्रसिद्ध हवामहल की है। यहां पर बंदरों का आतंक है। बंदरों की इस धमा चौकड़ी के कारण एक टूरिस्ट की जान पर बन आई। एंट्री गेट के पास एक पुराना बैरियर लगा हुआ है। बरामदे की छत से एक बंदर ने बैरियर पर छलांग लगाई जिससे वह टूट गया और उसने एक टूरिस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। लहूलुहान हालात में उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

जान गंवा चुका है टूरिस्ट

Dog
राजस्थान में टूरिस्ट पर एनीमल अटैक का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को नाहरगढ़ फोर्ट आए दो पर्यटकों पर डॉग ने अटैक कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने के लिए आए फोर्ट के स्टाफ राजेन्द्र को भी डॉग ने काट लिया। 

इस मामले में हद तो ​तब हो गई जब डॉग को पकड़वाने के लिए जयपुर नगर निगम को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि सोमवार को आएंगे। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी जयपुर में ही एक टूरिस्ट पर डॉग ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था। 

इससे पहले नवंबर में जयपुर के चौड़ा रास्ता क्षेत्र में सांड के हमले में अर्जेंटिना निवासी जुआन की मौत हो गई थी। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। इस घटना में सरकार की किर​किरी तब और हुई थी जब जुआन को अस्पताल ले जाने के लिए कोई सरकारी एम्बूलेंस भी नहीं पहुंची थी। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल की एम्बूलेंस से ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही जुआान ने दम तोड़ दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें