फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने पुलिस की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, जांबाज कमांडो की मौत

Wed, 27 Dec 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे में जान गवांने वाला जांबाज कमांडो भींवाराम
विज्ञापन
साथियों के साथ होटल में खाना खाकर लौट रहे पुलिस के एक जांबाज कमांडो ने दर्दनाक हादसे में अपनी जान गवां दी। नागौर जिले में मंगलवार की रात पुलिस महकमे के लिए काली रात साबित हुई। यहां हादसे में महकमे ने बहादुर और कुशल पुलिसकर्मी खो दिया। कुचामन शहर के डीडवाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिस के कमांडो भींवाराम की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार कुचामन में कार्यरत कमांडो   मंगलवार देर रात दो साथियों के साथ होटल पर खाना खाने गया था। लौटते समय मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो गाड़ी रोड किनारे लगे एक साइन बोर्ड से जाकर भिड़ी, इससे स्कॉर्पियो गाड़ी ने पलटियां मारना शुरू कर दिया और गाड़ी कई पलटियां खाती हुई दूर जाकर गिरी। इससे गाड़ी में सवार नागौर पुलिस के जांबाज कमांडो भींवाराम भाकर की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात वाहन को पहचानने की होगी कोशिश

डेमो इमेज
घटना की जानकारी मिलने पर कुचामन थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा, हैड कांस्टेबल मदनलाल सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्कॉर्पियो को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी। एसएचओ जोधा ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू करवा दिया है।


दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार पुलिस के जवान रोहिताश, रिछपाल भी घायल हो गए। रोहिताश को गंभीर चोट आने पर उसे जयपुर के लिए रैफर किया।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना कुचामन व डिप्टी ऑफिस का समस्त स्टाफ चिकित्सालय पहुंचा।  घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी श्रीमन लाल मीणा कुचामन पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नागौर एसपी पारिस देशमुख ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें