फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस को बढ़त

Sun, 31 Jan 2021 02:58 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
वोट देने के लिए लाइन में खड़े लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों के चुनाव की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। राज्य में 90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्डों में से 994 वार्डों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 398 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 333 वार्डों में, 14 पर राकांपा और 12 पर आरएलपी ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


माकपा और बसपा ने एक-एक सीट पर और 235 सीटों पर निर्दलीय सदस्यों ने जीत दर्ज की है। राज्य के 20 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में गुरुवार को मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें