मासूमों के साथ ज्यादतियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नया मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।
यहां दरिंदों ने एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मासूम का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। पीड़िता का शव घर से करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला है।
घटना झालावाड़ के छोटी रायपुर गांव की है। यहां रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बच्ची अचानक घर से गायब हो गई और सभी बच्ची की तलाश जुटे थे। उन्हें भनक तक नहीं थी कि उनकी मासूम के साथ इतना बुरा होगा।