लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति के नाम पर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी शंभूलाल रैगर पुलिस गिरफ्त में है। लेकिन पुलिस पूछताछ में सामने आयी बातों ने जांच अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बताया है कि जिस शख्स अफराजूल की उसने हत्या की है, वह उसके परिवार को मारने का षडयंत्र बना रहा था। यहीं नहीं आरोपी का कहना है करीब एक वर्ष अफराजूल एक लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर पश्चिम बंगाल भगा ले गया था। उस लड़की को बचाकर वह ही वापस राजसमंद लाया था।