कोटा के सांगोद में गहलोत की जनसभा में उमड़े लोग
देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने के उठ रहे मुद्दे को लेकर कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा और लोकसभा होने जा रहे हैं, वहां सत्ता विरोधी लहरें चल रही हैं। इस कारण भाजपा में एक डर का माहौल व्याप्त है।
गहलोत आज राजस्थान के कोटा शहर में अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में ठहरे थे, जहां उन्होनें पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एक साथ आयोजित होने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार है।