गोताखोरों ने निकाला 20 दिन पुराना शव
- फोटो : Amar Ujala
कोटा की चंबल नदी से 20 दिन पुराना शव निकाला गया जिसकी हालत इस कदर खराब हो चुकि थी कि उसकी अब पहचान कर पाना ही मुश्किल है। जानकारी के अनुसार कोटा में हैंगिंग ब्रिज के नजदीक चंबल नदी में आज एक व्यक्ति का शव मिला।
शव करीब 20 दिन पुराना बताया गया है और शव का उपरी हिस्सा कंकाल में तब्दील होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नदी में शव होने की सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर एक रस्सी भी बंधी मिली है जिससे हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल कोटा की आरके पुरम थाना पुलिस शव की शिनाख्तगी के साथ मामले की जांच में जुट गई है।