भारत और अमेरिका को मजबूत होते रिश्तों की झलक अब रक्षा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। दरअसल भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी एयरफोरस के चीफ आॅफ स्टाफ डेविड एल गोल्डफिन शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय एयरफोर्स के अधिकारियों व पायलटों से मुलाकात की। इसके बाद वे जोधपुर के पर्यटक स्थलों पर भी गए। जानकारी के अनुसार गोल्डफिन आज भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को भी उड़ाएंगे।
जोधपुर भी घूमा
फाइल फोटो।
इसके बाद उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। जनरल डेविड एल गोल्डफिन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जनरल डेविड का एशिया के सबसे बड़े सामरिक एयरबेस पर काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनरल डेविड व उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आया। वहीं जोधपुर को प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किला देखने के दौरान भी जनरल व उनकी पत्नी काफी खुश नजर आए।