फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा जैसलमेर का व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 08:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जयपुर
विज्ञापन
Facebook Is Spying
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान जैसलमेर के लाठी गांव निवासी सत्यनारायण पालीवाल के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। बाद में उससे खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की और सीआईडी द्वारा गोपनीयता अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सेना से संबंधित जानकारी साझा कर रहा था। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना से संबंधित कुछ दस्तावेज भी उसके मोबाइल फोन से बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें