रेलवे ट्रेक के पास मिला बमनुमा कारतूस
- फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के पोकरण में आज रेलवे ट्रेक के पास जिंदा बम मिलने से सनसनी मच गई।
जानकारी के अनुसार पोकरण उपखंड के गोमट गांव के पास अल सुबह ग्रामीणों को बम जैसी वस्तु नजर आई। जिसके बाद उन्होनें पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बम अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गोमट गांव के समीप भारतीय सेना की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज है। सेना के अभ्यास के दौरान कई मर्तबा बम व कारतूस अपने टार्गेट से भटक कर रेत में जिंदा दब जाते हैं।