14 जनवरी से लापता चल रहे एक शख्स का नरमुंड मिलने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड के पूरे राज से पर्दा हटा दिया है। जयपुर के गलता गेट थाना इलाके से मकर संक्रांति के दिन से लापता श्रीगणेश कॉलोनी निवासी तेजप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले से जयपुर पुलिस ने पर्दा हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार तेजप्रकाश की पत्नी सीमा ने अपने किराएदार और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। हत्या के पीछे तेजप्रकाश की बीवी सीमा का उसके किराएदार अभिषेक के साथ प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध होना बताया गया है।
इससे पहले पुलिस ने तेजप्रकाश के परिजनों से पूछताछ की थी जिसके आधार पर उन्हें मृतक के साले श्रीकांत उर्फ छोटे पर ही शक हुआ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद पूरी हत्याकांड का पर्दाफाश किया। फिलहाल हत्या में शामिल मृतक की बीवी सीमा और उसका प्रेमी अभिषेक फरार हैं।